IED नक्सलियोंकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनकोरबाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उद्योग मंत्री ने टीपी नगर जोन के चार वार्डों में रखी 82.58 लाख के कार्यों की आधारशिला

केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन 

 

The Narad News 24,,,,,कोरबा। नगर विधायक वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने वार्ड क्रमांक 14 में चार वार्डों में कुल 82.58 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया।

मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि आज टीपी नगर जोन के वार्डों को इतने कार्यों की सौगात विष्णुदेव की सरकार में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 14 महापौर राजकिशोर प्रसाद का वॉर्ड है, यही से वे पार्षद निर्वाचित हुए थे, पूरे शहर में विकास तो दूर की बात खुद के वॉर्ड में विकास नहीं कराया गया। यही वजह है विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में यहां के जनमानस से प्रचण्ड वोटों से भाजपा को जिताया था। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आप लोगों से हमने जो वादा किया था उसे अक्षरस निभाने का काम माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सरकार में हो रहा है। आने वाले वर्षों में आपको विकास और तेज गति से दिखने लगेगी।

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी , वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, कोरबा मंडल के अध्यक्ष योगेश मिश्रा, उमा भारती सराफ, ज्योति वर्मा, मंजू सिंह, अजय विश्वकर्मा, पार्षद धनसाय साहू, चन्दन सिंह, हार बाई यादव, सुशील गर्ग, स्मिता सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

 

0 इन कार्यों की रखी गई आधारशिला

वार्ड क्र. 02 सी.सी. रोड निर्माण कार्य अमर चंद्रा घर से भागी चंद्रा घर तक लागत: 8 लाख,वार्ड क्र. 02 तुलसी नगर सामुदायिक भवन में अतिरिक्त विकास कार्य

लागत 5 लाख, वार्ड 03 नदी किनारे पचरी निर्माण कार्य10 लाख,वार्ड 3 क्षेत्रांतर्गत विकास कार्य, 10 लाख, वार्ड क्र. 03 राताखार में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य, लागत

14.58 लाख, वार्ड क्र. 13 झरनापारा मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, लागत 5 लाख, वार्ड क्र. 14 पानी टंकी के पास सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष एवं विस्तार कार्य

15 लाख , वार्ड क्र. 14 क्षेत्रांतर्गत पम्प हाउस में झोपड़ीपारा मैग्जिनभाठा, अटल आवास के पीछे रोड नाली निर्माण कार्य ,10 लाख,वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस में आदर्श श्रमिक क्लब के सामने बस स्टॉप का निर्माण कार्य, लागत 5 लाख

कुल 82.58 लाख के कार्यों का आज भूमिपूजन और शिलान्यास कर कार्यों का श्री गणेश किया गया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button