RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुर

जनदर्शन में विधायक ने सुनी लोगो की समस्याएं-कई समस्याओं का किया त्वरित निराकारण

धरसींवा व खरोरा विधायक कार्यालय में लगा अनुज का जनदर्शन

 

जनता की सेवा ही सर्वोच्च धर्म-अनुज

 

The Narad News 24,,,, रायपुर खरोरा में विधायक अनुज शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो के बीच पहुँच कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक अपने विधायक कार्यलय में लोगो के बीच रह कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान भी किया। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि

जनता की हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है| हम जनदर्शन के माध्यम से लोगो की छोटी बड़ी समस्याओं का निराकारण किया जाता है।जनदर्शन का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाना है। आम आदमी को छोटे-छोटे काम के लिए भटकना न पड़े, कर्मचारी-अधिकारी नियम-कानून का अड़ंगा लगाकर जनसामान्य को परेशान न करें।आम आदमी को परेशान कर शासन की छवि धूमिल करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि क्षेत्र के किसान, गरीब, मजदूर और अंतिम छोर के व्यक्ति को कोई परेशानी न हो, यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीनी स्तर पर हितग्राहियों को लाभान्वित करने संबंधित अधिकारी कमर कस लें, इसमें लापरवाही नहीं चलेगी।

इस अवसर पर धरसींवा क्षेत्र की जनमानस के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button