RIAPURछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हमारे बीच साक्षात् विष्णु भगवान के रूप में उपस्थित” — विधायक दीपेश साहू

कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री ने बेमेतरा विधानसभा वासियों को 350 करोड़ रूपये से अधिक के राशि के विकाश कार्यों के लिए की घोषणा  विधायक साहू ने मुख्यमंत्री का जताया आभार 

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,बेमेतरा, 10 अक्टूबर 2025:बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रथम बेमेतरा आगमन पर भव्य लोकार्पण एवं भूमिपुजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने ₹140 करोड़ 96 लाख 09 हजार रुपये की लागत से 47 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर जिले की जनता को बड़ी सौगात दी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री डॉ. अरुण साव, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद विजय बघेल, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, साजा विधायक ईश्वर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, एसपी एवं नगर-क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने अपने ऊर्जावान संबोधन से जनसमूह में उत्साह भर दिया। उन्होंने “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” और “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत की और कहा की आज हमारे बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी साक्षात् विष्णु भगवान के रूप में उपस्थित हैं। उनका यह आगमन हमारे जिले के लिए सौभाग्य, आशीर्वाद और ऊर्जा का संचार है।”

 

विधायक साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बेमेतरा जिले का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है।उन्होंने कहा कि केवल आसपास के गांवों से ही नहीं, बल्कि दुर्ग, धमधा, दारगांव, कंडरका जैसे 70 किलोमीटर दूर के क्षेत्रों से भी लोग मुख्यमंत्री जी के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचे हैं।

 

“मैं विधायक नहीं, क्षेत्र का सेवक हूँ :- दीपेश साहू

 

विधायक साहू ने कहा मैं विधायक नहीं बल्कि क्षेत्र का सेवक हूँ। जनता की हर समस्या मेरी अपनी है। मुख्यमंत्री जी हमारे लिए भगवान तुल्य हैं, जो बिना कहे ही जनहित के कार्यों को पूरा करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि आज जो मांगें उन्होंने मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखी हैं, वे केवल उनकी व्यक्तिगत मांग नहीं, बल्कि पूरे जिले की जनता की आवाज़ हैं।

साहू ने बताया कि जिस जल परियोजना के लिए पूर्व विधायक स्व. महेश तिवारी ने संघर्ष किया था, उस दिशा में भी मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाया है।

उन्होंने कहा हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटियों की तरह हर वादा निभा रही है। यह सरकार वादों की नहीं, कार्यों की सरकार है।”

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति विधायक दीपेश साहू ने जताया आभार

 

विधायक दीपेश साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा मुख्यमंत्री जी ने जिस आत्मीयता और संवेदनशीलता से बेमेतरा जिले को विकास की नई दिशा दी है, उसके लिए मैं समस्त जिलेवासियों की ओर से उनका हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बेमेतरा को जो नई पहचान और प्रगति का मार्ग मिला है, वह आने वाले समय में इतिहास बनेगा।”विधायक साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बेमेतरा जिले को ₹350 करोड़ से अधिक की अतिरिक्त विकास सौगातें दी गई हैं, जिनमें अमोरा बैराज परियोजना एवं 6 विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना प्रमुख हैं।

 

साथ ही उन्होंने केंद्रीय विद्यालय, सेंट्रल लाइब्रेरी (नालंदा परिसर) तथा ₹8 करोड़ की लागत से बनने वाले खेल मैदान की सौगात के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. अरुण साव का भी हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker