हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) हम का छत्तीसगढ़ मे दस्तक । इकराम सैफी बने प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया अधिवक्ता श्री रमन मिश्रा जी को
Hindustani Awam Morcha (Secular) launches in Chhattisgarh. Ikram Saifi became the state president. Advocate Mr. Raman Mishra was made the youth state president.

The Narad News 24,,,,,, रायपुर में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) हम द्वारा आज दिनांक 2 फरवरी 2025 को मंगलम भवन अग्रसेन चौक में मुख्य अतिथि युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहम्मद कमाल प्रवेज, अभिनश श्रीवास्तव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अर्णव पासवान सहित प्रदेश श्रमिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष विक्की मीणा, राजेश मुखर्जी, हरीश सहदेव, मोहम्मद मुजाहिद जाफरी, मोनिका लॉरेंस, पवन देव केसरी, अनिल साहू, युवा रामनारायण साहू, दुर्गा सारथी समेत अन्य कार्यकर्ताओं सम्मेलन कार्यक्रम शामिल हुये हैं । आयोजित सम्मेलन को राकेश मुखर्जी संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर हिंदुस्तानी आता मोर्चा (सेकुलर) का आगाज है, छत्तीसगढ़ में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) हम के संरक्षण माननीय जितेन राम मांझी के उद्देश्यों को हर-हाल में लोगों तक पहुंचाएंगे एवं उनके विचारों को जन-जन तक प्रवाहित करने का कार्य करेंगे फिर कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा होने के उपलक्ष पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सरस्वती पूजन एवं छत्तीसगढ़ महतारी पूजन वंदन कर किया गया ।
कार्यक्रम के शुरुआत में संरक्षक एवं स्थापक जितेन राम मांझी द्वारा गरीब पिछड़ी, शोषित वर्ग के लिए किए जाने वाले कार्यों को बताते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया तथा आए हुए मुख्य अतिथि मोहम्मद कमाल प्रवेज जी का पुष्प-माला, शॉल, गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए कार्यक्रम को नए रूप से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुरल) हम के संरक्षक श्री जितेंद्र राम मांझी जी के विचारों को रखते हुए गरीब, पिछड़े, शोषित वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने की बात की गई तथा छत्तीसगढ़ में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के दो प्रकोष्ठ युवा एवं श्रमिक के के समस्त भुज को बिस्तर किया किया गया ।
मुख्य-अतिथि मोहम्मद कमाल प्रवेज जी द्वारा नियुक्ति पत्र, शॉल, गुलदस्ता देकर श्री रमन मिश्रा जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही उनको उज्जवल भविष्य एवं पार्टी विस्तार में अच्छा कार्य करने का आशीष भी प्रदान किया और श्रमिक प्रकोष्ठ के बिस्तर पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई उनके द्वारा बोला गया कि छत्तीसगढ़ एक औद्योगिक क्षेत्र है जहां ज्यादातर लोग गरीब, शोषित, मजदूर वर्ग के हैं जिनके साथ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर उनके साथ देना है और किसी भी प्रकार का यदि मजदूरों के साथ शोषण किया जाता है, तो उसके लिए सदैव मजदूरों के हित में लड़ने को तैयार रहना हैं ऐसी भी बात बोली गई है साथ ही आने वाले समय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के संस्थापक संरक्षण माननीय जितेंद्र राम मांझी जी के छत्तीसगढ़ दौरे की भी बात बताई गई है । 
2 फरवरी 2025 को समय 12:00 बजे से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) का रायपुर जिले में बैठक कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिस पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) से राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) मो. कमाल प्रवेज जी अपने सहयोगी श्री विक्की कुमार जी एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव जी के साथ आये हैं ।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के संरक्षक श्री जितेन राम मांझी जी कैबिनेट में MSME मंत्री हैं साथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सुमन जी बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर है । 
अब भारत के अन्य प्रदेशों की तरह छत्तीसगढ़ में भी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के विस्तार एवं गठन के विषय पर पूरी चर्चा करते हुये उनके नियुक्ति पत्रो को दिया गया ।


