BREKING NEWSIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मुख्य निर्वाचन

आदर्श आचार संहिता में आबकारी टीम रायपुर की कार्यवाही , मध्यप्रदेश प्रान्त की 845000/- कीमती कुल 1170 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जप्त

Proceedings of Excise Team Raipur in Model Code of Conduct, a total of 1170 bulk liters of illegal foreign liquor worth Rs. 845000/- of Madhya Pradesh state seized.

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर आदर्श आचार संहिता में आबकारी टीम रायपुर की कार्यवाही , मध्यप्रदेश प्रान्त की 845000/- कीमती कुल 1170 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जप्त*

सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर शंगीता, प्रबंध संचालक (CSMCL) श्री श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा दिनांक 01/02/2025 को ग्राम खपरी थाना विधानसभा में दबिश देकर मुनरेठी निवासी आरोपी *प्रदीप मारकंडे पिता हेमंत मारकंडे** के आधिपत्य से *130 नग कार्टून पेटियों में भरे मध्यप्रदेश प्रान्त की गोवा व्हिस्की के 6500 नग पाव (मात्रा 1170 बल्क लीटर)* जप्त किए गए । अवैध मदिरा धारण के आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैरजामनतीय धारा 34(2) , 36, व 59(क ) के तहत प्रकरण कायम किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेकबहादुर कुर्रे, आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख , कौशल सोनी एवं नीलम स्वर्णकार तथा आबकारी आरक्षक राकेश दुबे एवं विवेक श्रीवास्तव महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker