BJPBJP CGEDUCATIONIED नक्सलियोंpm modiRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपत्रकाररोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

सुशासन दिवस पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को गुरु खुशवंत साहेब ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

विधायक गुरु खुशवंत साहेब: "अटल जी के नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई दिशा

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लखौली में आयोजित विकासखंड स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों, कार्यों और संदेशों को प्रेरणादायक बताया।

 

विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने अपने संबोधन में कहा कि, “श्रद्धेय अटल जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनका योगदान और उनकी प्रेरणा हमें सतत प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का संबल प्रदान करती है।”

समारोह में शामिल गणमान्य व्यक्ति:

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता श्री राजेन्द्र चन्द्राकर जी, मंडल अध्यक्ष श्री देवनाथ साहू जी, मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा वर्मा जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता डुमेंद्र साहू जी, जनपद सदस्य श्री देवराज जांगड़े जी, जनपद सभापति प्रतिनिधि श्री अनिल सोनवानी जी, जनपद सभापति श्री गोविंद साहू जी, सरपंच श्रीमती केशरी बबलू चन्द्राकर जी, व्यापारी प्रकोष्ठ श्री संदीप जैन जी, अन्य भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करते हुए सुशासन और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सुशासन दिवस पर विधायक ने अपने उद्वबोधन में कहा कि यह दिवस हमें सुशासन के महत्व को समझने और अपने देश में सुशासन की संस्कृति को विकसित करने के लिए प्रेरित करता है¹।

विधायक के अपने उद्वबोधन में आगे कहा कि हमारे देश को सुशासन की आवश्यकता है, जिससे हमारे नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें और हमारे देश का विकास हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने देश में सुशासन की संस्कृति को विकसित करने के लिए काम करना होगा।

इस अवसर पर, विधायक ने सुशासन दिवस पर संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम अपने देश में सुशासन की संस्कृति को विकसित करने के लिए काम करेंगे और हमारे देश को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाएंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker