IED नक्सलियोंकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनकोरबाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकाररोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

डीएमएफ फंड के पाई–पाई का जनकल्याण में हो रहा उपयोग: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

जिला खनिज न्यास मद से शहर के दो शासकीय विद्यालय के निर्माण और अपना घऱ के बाउंड्री वॉल के निर्माण का भूमिपूजन मंत्री श्री देवांगन के मुख्य अतिथ्य में हुआ संपन्न 

 

The Narad News 24,,,,,कोरबा। कोरबा जिले मेंडीएमएफ फंड के एक–एक रूपए का उपयोग जनकल्याणकारी कार्यों में किया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के स्कूलों, आँगनबाड़ी व अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर करने लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।

उक्त बातें नगर विधायक और वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने वार्ड क्रमांक 30 मानिकपुर के शासकीय प्राथमिक शाला भिलाई खुर्द क्रमांक 1 के नवीन शाला निर्माण और शासकीय हाई स्कूल जेपी कॉलोनी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से कही।

जिला खनिज न्यास मद 2024-25 मद से क्रमशः 20–20 लाख रुपए की लागत से दोनों कार्यों का मंत्री श्री देवांगन ने विधिवत भूमि पूजन कर शिलापट्टी का अनावरण किया।इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहां की देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरबा को जिला खनिज न्यास मद की बहुत बड़ी सौगात दी है, डॉ रमन सिंह जी सरकार में इस मद का उपयोग बेहतर ढंग से शुरू हुआ था, बीच में कांग्रेस की सरकार ने इस राशि का उपयोग सिर्फ कमीशन खोरी के कार्यों पर किया। भाजपा की सरकार में ऐसे अधिकारियों को जेल की हवा खानी पड़ रही है। विष्णु देव के सुशासन वाली सरकार में जिला खनिज न्यास मद का उपयोग जन कल्याण में किया जा रहा है। आज जिले के सभी शासकीय स्कूलों में बच्चों को नाश्ता मिल रहा है, स्कूल और आंगनबाड़ी संवर रहे हैं। बहुत जल्द रेलवे क्रॉसिंग अंडर ब्रिज का निर्माण प्रारंभ होने जा रहा है। इससे प्रभावित होने वाले परिवारों को इतिहास में पहली बार शासकीय जमीन पर बसे लोगों को 3 करोड़ से अधिक का मुआवजा दिया गया। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ कोरबा शहर और जिले का विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षदनरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार, कोरबा मंडल के अध्यक्ष परविंदर सिंह, कोसाबाडी मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, सरजू अजय, योगेश मिश्रा, युगल केवट, पार्षद शैलेंद्र सिंह, पार्षद फूलचंद सोनवानी, पार्षद धनश्री साहू, बिहारी रजक, दिनेश वैष्णव, राणा मुखर्जी, वैभव शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।

0 अपना घऱ के बॉउंडीवाल और अतिरिक्त कमरे का भी भूमिपूजन सम्पन्न

वार्ड क्रमांक 25 नेहरूनगर मिनिमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे स्थित आश्रय स्थल अपना घर के बाउंड्री वॉल और अतिरिक्त कक्ष के निर्माण का भी मंत्री श्री देवांगन ने भूमि पूजन किया। जिला खनिज न्यास मद से 10 लख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल का निर्माण होगा। अपना घर के संचालन करने वाली समिति का मंत्री श्री देवांगन ने सरहाना की। उन्होंने परिसर का जायजा भी लिया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button