KORBAकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मंत्री लखन लाल देवांगनमहतारी वंदन योजनाराजनीतिराम भगवान श्री रामरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

देवांगन समाज ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को दिया अपना समर्थन, सौंपा पत्र 

समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में सौंपा पत्र

 

 

The Narad News 24,,,,,कोरबा। जिला देवांगन समाज ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को अपना पूरा समर्थन दिया है, इस बाबत समाज ने अपना समर्थन पत्र प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को सौंपा।

देवांगन समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन की उपस्थिति में समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में प्रदेश देवांगन समाज के अधिक संख्या में पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा के कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को समर्थन पत्र सौंपा।

इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष और पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जनप्रतिनिधि के रुप में विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले प्रखर नेत्री को कोरबा लोकसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। सुश्री सरोज पांडेय के जीतने के बाद कोरबा लोकसभा की आवाज प्रबलता से दिल्ली में पहुंचेगी।इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन,संगठन के उपाध्यक्ष रवि देवांगन, महेंद्र देवांगन, शामिल युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर देवांगन, जिला अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन महासचिव सनत देवांगन, पंकज देवांगन, झखेंद्र देवांगन,देवेंद्र देवांगन, यशवंत देवांगन, आनंद देवांगन, जिला उपाध्यक्ष दिलचंद देवांगन, सचिव मोतीलाल देवांगन, संरक्षक डा प्रदीप देवांगन, छेदी लाल देवांगन , लक्ष्मीकांत देवांगन, श्याम कुमार देवांगन, भुनेश्वर देवांगन, सोहन देवांगन, देवा देवांगन कृष्णा, अर्जुन देवांगन, गंधु देवांगन समेत अधिक संख्या में समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker