BREKING NEWSEDUCATIONKORBAकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकपार्षदबधाई शुभकामनाएंमंत्री लखन लाल देवांगनरोजगारलाइफस्टाइलवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने मेधावी छात्र छात्राओं को किया पुरुस्कृत, बढ़ाया मनोबल

सरस्वती शिशु मंदिर बलगी परियोजना में आयोजित वार्षिक परीक्षाफल वितरण में मुख्य अतिथि के रुप में हुए शामिल 

*

The Narad news 24,,,,,,कोरबा। सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलगी परियोजना के वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेधावी छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। श्री देवांगन ने सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि अपने कक्षोन्नति कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थिति देकर शिक्षण कार्य करें, जिससे विद्यालय, परिवार व समाज के साथ साथ जिले का भी का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि बचपन से ही शिक्षा की नींव मजबूत हो तो सफलता की उम्मीद दोगुनी हो जाती है। श्री देवांगन ने सरस्वती शिक्षण संस्थान की सराहना करते हुए कहा की कम फीस में आज अच्छी शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा देकर बच्चों को संस्कारवान बनाया जा रहा है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ चंद्रम, प्राचार्य संत कुमार यादव, आचार्य नंद कुमार बरेठ, इंद्र कुमार जघेल, राम नारायण साहू, राम नाथ लहरे, रश्मि दिवेदी, द्रोपदी साहू समेत अधिक संख्या में छात्र छात्राए और उनके अभिभावक गण उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker