200 यूनिट बिजली छूट का फैसला केवल कागजी जनता को कोई लाभ नहीं – कांग्रेस

The narad news 24,,,,,रायपुर/28 अक्टूबर 2026। साय सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा 200 यूनिट बिजली छूट को जारी रखने का फैसला केवल कागजी है, इस फैसले से जनता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 200 यूनिट की छूट तभी तक प्रभावी है जब खपत 200 तक सीमित रहे, यदि खपत 201 यूनिट होती है तो छूट शून्य हो जाती है। साय सरकार ने जो स्मार्ट मीटर लगाया है उसके कारण हर उपभोक्ता की खपत 200 यूनिट के ऊपर होती है। अतः मंत्रिमंडल का यह फैसला विद्युत उपभोक्ताओं का मुंह चिढ़ाने वाला है। 400 यूनिट तक छूट को आधी करके 200 यूनिट किया, उसमें भी यह शर्त लगा दिया गया कि खपत 400 यूनिट से अधिक होते ही सारी छूट, राहत, रियायत पूरी तरह खत्म। ऊपर से सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाकर अधिक वसूली कर रहे है। अधिक मुनाफाखोरी के लालच में यह सरकार अनाप-शनाप बिजली बिल वसूलने के लिए नए-नए पैंतरे अपना रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मात्र 200 यूनिट तक, बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभ केवल 1 ही वर्ष के लिए किया गया है। कांग्रेस की सरकार ने जब हॉफ योजना लागू की थी तब ऐसी कोई शर्त नहीं थी। भाजपा सरकार का दावा है कि इससे 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, जबकि प्रदेश में कुल घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 65 लाख से ज्यादा है। सरकार की मुनाफाखोरी की भूख और आर्थिक नाकामी के चलते महंगी बिजली बिल जनसमस्या बन चुकी है, हर वर्ग इससे परेशान है।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार पांचवी बार बिजली के दाम बढ़ाये गये है। भाजपा सरकार ने इसी साल जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं के दाम में 30 से 50 पैसे तथा गैर घरेलू में 20 से 40 पैसे की बढ़ोत्तरी किया है। कृषि के पंप की बिजली में भी 40 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है। बिजली के बेतहाशा बिल जनता की परेशानी का कारण बने हुये है। हाल ही में भाजपा सरकार ने बिजली के दामों में 12 प्रतिशत विद्युत ईधन अधिभार (एमपीपीएस) के रूप में बढ़ोत्तरी किया था। भाजपा की सरकार आने के बाद अभी तक 31.23 प्रतिशत बिजली के दाम बढ़ाये गये है। कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में केवल 2 पैसे की बढ़ोत्तरी बिजली के दामों में किया था, उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी। भाजपा से सरकार नहीं संभल नही रही है। वह केवल जनता पर बोझ डालने का काम करती है।



