RIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की भी अपनी अहम भूमिका है – अरुण साव

आत्मनिर्भर भारत संकल्प के चलते देश आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है- अरुण साव

 

 

The narad news 24,,,,,,,,,,,,,,रायपुर।* छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘वोकल फॉर लोकल’ को लेकर आज देश में जो वातावरण बना है, यह बताता है कि आमजन इस अभियान से स्वस्फूर्त जुड़कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की भी अपनी अहम भूमिका है। छत्तीसगढ़ की परंपरागत कला-संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्थापित करने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। इनमें बस्तर की लोक कला, जशपुर की कॉफी, महिला स्व-सहायता समूह के हर्बल उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने का काम हो रहा है। बस्तर आर्ट, डोकरा, टेराकोटा भारत की सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर उभरे और जैविक और प्राकृतिक खेती से किसानों आर्थिक रूप से मजबूत हुए है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शनिवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में ‘हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी’ विषय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पूरे देशभर में स्वदेशी अपनाने के आग्रह के साथ एक व्यापक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर पंडित दीनदयाल जयंती से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक चला रही है। इस अभियान के कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सन् 2014 से देश के अंदर काफी काम हुए हैं। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, देश की अर्थव्यवस्था में परिवर्तन हुए। पूर्व में आयकर के स्लैब में बदलाव हुआ और अभी हाल ही 22 सितंबर से जीएसटी करों के स्लैब में बदलाव हुआ, यह स्वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है। इन सभी टैक्स रिफॉर्म का केंद्र बिंदु गरीब, किसान, महिला और मध्यम वर्ग रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की ताकत क्या हो सकती है, इसका बड़ा उदाहरण हमने कोरोना महामारी के दौरान अनुभव किया है। जब बड़े-बड़े विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों की अर्थव्यवस्था चौपट हुई, तब भी भारतवर्ष की अर्थव्यवस्था न केवल स्थिर रही, अपितु हमने वैक्सीन बनाकर देश के सभी नागरिकों को दिया और साथ ही दुनिया के 150 देशों को भी वैक्सीन मुहैया कराई।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कोरोना काल में ही प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया और उस पर काम करना चालू किया। इन सब बातों को लेकर आत्मनिर्भर भारत हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी अभियान को लेकर हम चल रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत संकल्प के चलते देश आज आईटी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। पहले छोटी-छोटी चीजें हमें आयात करनी पड़ती थीं, पर अब भारत निर्यातक देश बना है। भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2014-15 में 1 हजार 941 करोड़ रूपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 23 हजार 622 करोड़ रूपए हो गया है। आज हमारे देश ने विश्व के तीसरे सबसे बड़े स्टार्ट अप ईको सिस्टम के रूप में स्थापित कर लिया है जहां 17 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि भारत में 100 से अधिक यूनिकॉर्न आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार और प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को भी दर्शाने का काम यह कर रहा है। नई जीएसटी दरों की चर्चा करते हुए श्री साव ने कहा कि इसका लाभ सर्वाधिक रूप से गरीब, किसान, महिला, और मध्यम वर्ग को मिल रहा है। देश की यह पहली कर सुधार की नीति है जिसका लाभ देश की पूरी 140 करोड़ जनता को मिल रहा है। इससे व्यापार में उछाल आया है, लोगों की क्रय क्षमता बढ़ी है, वह स्पष्ट रूप से इसका असर है। हमारा देश 2014 से पहले दुनिया के पांच सबसे खराब अर्थव्यवस्थाओं में से निकलकर दुनिया के सबसे बड़ी चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने देश की अर्थव्यवस्था में आए क्रांतिकारी बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की महती भूमिका की चर्चा की और कहा कि देश का जनमानस आत्मनिर्भर भारत के अभियान से अपने आप को जोड़ चुका है। यही भावना आत्मनिर्भर भारत का मूल तत्व है। छत्तीसगढ़वासी दैनिक जीवन में राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए स्थानीय कलाकारों, उत्पादकों की बनाई हुई चीजों का इस्तेमाल करें। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि दीपावली पर यह हमारा बहुत बड़ा योगदान होगा कि अपने नजदीक में रहने वाले अपने लोगों के पसीने से बनी हुई चीजों की ही खरीदी करें ताकि उनके परिवार भी अच्छी तरह दीपावली मना पाएँ। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा सहित प्रदर्शनी और स्वदेशी मेले जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए, भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प है। श्री साव ने मीडिया जगत से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की और कहा कि मीडिया जगत के साथियों को हम स्वदेशी संकल्प पत्र भेजेंगे।

 

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग मौजूद रहे।

——————

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker