BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा युक्तियुक्तकरण के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

Chhattisgarh Teachers Sangharsh Morcha submitted memorandum to the Collector against rationalization

 

The Narad News 24,,,, रायपुर में युक्तियुक्तकरण और आनलाइन अवकाश की विसंगति का विरोध करने के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा 22 अगस्त को मुख्यमंत्री व शिक्षा सचिव के नाम समस्त छत्तीसगढ़ के 33 जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंप रहा है इसी तारतम्य में संयुक्त कलेक्टर रायपुर श्री उमाशंकर जायसवाल को छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन. तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर में सहायक संचालक अशोक वर्मा सर को युक्तियुक्तकरण के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया

morcha

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के वीरेंद्र दुबे धर्मेश शर्मा राजू टंडन हेम कुमार साहू ओम प्रकाश सोनकला गंगा पासी भानु डहरिया अब्दुल आसिफ खान बृजेंद्र तिवारी कन्हैया कंसारी जितेंद्र मिश्रा हासराम साहू मनोज मुछावड मनोज साहू आदि उपस्थित थे इन्होंने संयुक्त रूप से कहा है कि 2008 के सेटअप के अनुसार युक्तियुक्तकरण नीति नहीं है, इसमें न्यूनतम छात्र संख्या वाले प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला में 1-1 शिक्षक संख्या कम कर सेटअप को ही बदल दिया गया है।

आखिर शिक्षा विभाग अपनी रीढ़ सेटअप को कैसे बदल सकता है। इससे बालक व पालक को शाला में कम शिक्षक उपलब्ध होगा। इसका सीधा असर शिक्षा के गुणवत्ता पर पड़ेगा। छत्तीसगढ़ शिक्षक मोर्चा के बैनर तले

चरणवद्ध आंदोलन के तहत • 22 अगस्त को सभी जिले में कलेक्टर व डीईओ को ज्ञापन सौंपा गया 23 अगस्त से 28 अगस्त तक मंत्री,संसद व विधायक को ज्ञापन

दो और तीन सितंबर को सचिव और डीपीआई का ज्ञापन

नौ सितंबर को सभी जिला मुख्यालय में विशाल धरना, प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी पदाधिकारियों ने कहा है कि शिक्षकों को पदोन्नति के लिए पद नहीं मिलेंगे और बीएड, डीएड, टेट उत्तीर्ण युवकों के शिक्षक बनने का सपना चकनाचूर होगा। क्योंकि तब शाला में शिक्षकों के रिक्त पद ही नहीं बचेंगे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker