BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकांकेरकानून व्यवस्थाकोंडागांव कांकेरक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

Breking news,,,नक्सल मोर्चे पर सबसे बड़ी फतह,कई हार्डकोर नक्सली मारे गए,भारी मात्रा में हथियार बरामद

Breking news,,,3 जवान भी घायल, एयर लिफ्ट से भेजे गए इलाज के लिए

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर। ब्रेकिंग न्यूज  कांकेर के छोटे बेटिया के जंगलों में आमने सामने हुई बड़ी लड़ाई में सुरक्षा बलों के जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें से कुछ हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं। नक्सल मोर्चे पर पहली बार ऐसा हुआ है कि आमने सामने की लड़ाई में फोर्स नक्सलियों पर पूरी तरह से हावी दिखे और उन्हें संभलने का अवसर ही नहीं दिया। मुठभेड़ में 3 जवान भी घायल हुए हैं जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर लिफ्ट किया गया है।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि कांकेर के दक्षिण में और नारायणपुर के उत्तर में माड़ के एक क्षेत्र में ऑपरेशन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये। गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि इसके लिए मैं सुरक्षा बलों के जवानों को श्रेय देना चाहता हूँ। सीआरपीएफ, डीआरजी, सीएफ के जवानों के ताकत के बूते यह हो पाया है। इसके लिए मैं पुलिस अधिकारियों की भी प्रशंसा करता हूँ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा मार्गदर्शन इसके पीछे हैं। विजय शर्मा के हाथों गृह मंत्रालय की कमान मिलने के बाद इस संबंध में रणनीतिक बैठकें हुईं। गृह मंत्री अमित शाह भी दिल्ली से पहुंचे और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से यह है।

यह इलाका जहां ऑपरेशन हुआ, वो माड़ का इलाका है जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।

इनपुट के आधार पर डीआरजी, सीआरपीएफ, सीएफ की संयुक्त टीम निकली और एक बजे के आसपास नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अनेक हार्डकोर नक्सलियों के मरने की खबर आ रही है। इनमें से एक डिविजनल कमेटी का सदस्य भी बताया जा रहा है।

आज हुए इस ऑपरेशन के बाद जवानों का हौसला बहुत बढ़ गया है। बीते कई हफ्तों से जिस तरह से आक्रामक स्ट्राइक हो रही है नक्सलियों का हौसला गिर गया है। चार महीनों में पुलिस जवानों ने 50 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया था और आज के आपरेशन के बाद इसकी संख्या 80 तक पहुंच गई है।

प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आने के बाद से नक्सल मोर्चे पर काफी सकारात्मक चीजें दिख रही हैं। विशेषकर मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री शर्मा को इस बात का श्रेय दिया जा सकता है कि उन्होंने यह समझा कि नक्सलवाद एक ऐसा कैंसर है जिसे जब तक जड़ से न मिटाया जाए, यह उभरता ही है। इसलिए मांद में जाकर कैंप खोले गये और जवानों का हौसला बढ़ाया गया। आज इसके नतीजे जो आये हैं वो बस्तर की शांति और अमन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

आज गृह मंत्री शर्मा ने पुनः इस बात को दोहराया कि हम लोग बस्तर में अमन के लिए प्रतिबद्ध हैं। बस्तर के लोगों को साफ पानी मिले, बिजली मिले, विकास का लाभ पहुंचे। हम संवाद करना चाहते हैं। वे चाहे समूह में करें, प्रतिनिधियों के माध्यम से करें। बस्तर को अमन चाहिए। इसके लिए हम प्रतिबद्ध

हैं।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker