BREKING NEWSEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकाररायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

Breking news,,खाद्य विभाग ने मारा छापा, भारी मात्रा में मिलावटी सामान जब्त, वीडियो में देखे

Breaking news, food department raided, huge quantity of adulterated goods seized

 

 

The Narad News 24,,,, रायपुर राजधानी  में नव वर्ष के उत्सव से पहले खाद्य विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने उरला के गोगांव में स्थित काशी एग्रो फूड्स पर छापा मारा। इस दौरान फैक्ट्री में भारी मात्रा में मिलावटी पनीर, डालडा और अन्य खाद्य सामग्री जब्त की गई।

Oplus_131072

बता दे खाद्य विभाग की टीम ने आधा दर्जन से अधिक चलित लैब वाहनों के साथ फैक्ट्री में दबिश दी। मौके पर पनीर, डालडा प्रोम ऑयल, तेल और मैदा में मिलावट की पुष्टि हुई। प्रशासन को सूचना मिली थी कि वीरगांव में बिना दूध का उपयोग किए हुए डालडा और SMP (स्किम्ड मिल्क पाउडर) से नकली पनीर का निर्माण हो रहा है।

Oplus_131072

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री संचालक को नकली पनीर बनाते हुए पकड़ा गया। मौके से 2500 किलो नकली पनीर जब्त किया गया। फैक्ट्री में स्टॉक रजिस्टर, किट रहित प्रमाण पत्र या पोषण संबंधी मानकों की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। जब्त किए गए पनीर का TDS स्तर 900 पाया गया, जो सुरक्षित सीमा से काफी अधिक है और इसमें भारी धातुओं की मौजूदगी का भी संकेत मिला। पानी का

कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से कई खतरनाक रसायन भी जब्त किए गए, जिनका उपयोग पनीर निर्माण में किया जा रहा था।

Oplus_131072

पूरी कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार के निर्देशन में की गई। टीम में सहायक आयुक्त मोहित बेहरा, नितेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी ठाकुर, खीर सागर पटेल, अजित बघेल और संतीश राज शामिल थे। साथ ही MFTL लैब स्टाफ के प्रकाश परमार भी जांच में मौजूद रहे। गंभीर लापरवाही पाए जाने पर फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया गया है और जब्त किए गए सामान के सैंपल लैब परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker