BREKING NEWSEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकाररायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

Breking news,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की लगातार परेड फोटो एवं विडियो

Breaking news, continuous parade of knife wielders, history sheeters and criminal elements by Senior Superintendent of Police, photos and videos

The Narad News 24, रायपुर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की लगातार परेड फोटो एवं विडियो

Oplus_131072

अब तक 200 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को क्राईम ब्रांच हाजिर कर ली जा चुकी है उनकी परेड सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो में चाकू के साथ फोटो एवं विडियो बनाकर अपलोड करने वालो को भी हाजिर कर दी जा रहीं है कड़ाई से समझाईश

Oplus_131072

आगामी नववर्ष उत्सव को दृष्टीगत रखते हुए अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा आज दिनांक 30.12.24 को अलग- अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत 50 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को क्राईम ब्रांच में हाजिर किया गया।

Oplus_131072

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की परेड़ ली जाकर उन्हें कड़ाई से समझाईश दी गई, कि वे किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त ना रहंे तथा उनके साथी जो अपराधों में संलिप्त रहते है, उनके संबंध में भी पुलिस को जानकारी देने कहा गया। प्रत्येक सप्ताह अपने संबंधित थानों में जाकर हाजिरी देने व अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करते हुये, पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो तत्काल उपस्थित होने कहा गया। उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया।

इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस महोदय द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो में गुण्डा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आई.डी. बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाईटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, विडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आई.डी. में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाईश दिया गया, कि वे इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना करें तथा किसी भी प्रकार के अपराधों में लिप्त ना रहें। साथ ही ऐसे लोगों के आई.डी. को सायबर सेल की टीम द्वारा डिलीट कराया जा रहा है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker