EDUCATIONKORBAकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीमंत्री लखन लाल देवांगनरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

बांकीमोंगरा परिषद् अब लिखेगा विकास की नई इबारत: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

नवगठित संचालन समिति के पदाधिकारियों ने की मंत्री श्री देवांगन से सौजन्य भेंट    

 

 

The Narad News 24,,,,,,कोरबा। बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद की नवगठित संचालन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी सदस्य शुक्रवार को वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से सौजन्य भेंट मुलाकात की।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने समिति के अध्यक्ष शैल राठौर,उपाध्यक्ष कमला बरेठ और सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने कहा की बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के वार्डों में अब विकास डबल रफ्तार से होगा। बांकीमोंगरा अब विकास की नई इबारत लिखेगा। कांग्रेस सरकार ने बांकीमोंगरा को अलग तो कर दिया, लेकिन संचालन समिति का गठन नहीं किया। यही वजह है की निकाय के पार्षदों को मानदेय तक नहीं मिल सका। विकास कार्यों के लिए पार्षद चक्कर लगाते रहे ।

लेकिन अब फंड के लिए बांकीमोगरा की जनता को सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जितने भी विकास कार्य रुक चुके हैं, उन्हें अब स्वीकृति दिलाकर प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन, भागवत विश्वकर्मा, लखन राठौर,अजय राठौर, ननकी, संतोष राठौर, बबलू डहरिया समेत अन्य उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker