RIAPURRIAPUR BREKING NEWSअभनपुर विधायकआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी एवं अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू जी ने जनसमस्याओं का किया समाधान। आरंग विधानसभा के पारागांव में सुशासन तिहार का समापन

आरंग विधानसभा के पारागांव में सुशासन तिहार का समापन

 

 

The Narad News 24,,,,,आरंग/रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के लोककल्याणकारी दृष्टिकोण और जनसरोकारों पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2025 संवाद से समाधान शिविर का समापन आज हुआ। आरंग विधानसभा क्षेत्र के सुशासन तिहार का समापन दिनांक 31 मई को आज आरंग विधानसभा के ग्राम पारागांव में संपन्न हुआ। यह अभियान 5 मई से 31 मई 2025 तक संपूर्ण राज्य में व्यापक स्तर पर चलाया गया, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को आम जनता तक सीधे पहुंचाना रहा।

आरंग विधानसभा में इस समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब जी एवं अभनपुर विधायक श्री इंद्रकुमार साहू जी मंचासीन रहे। इनके साथ-साथ जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय अमला तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करते हुए राशन कार्ड, जॉब कार्ड (मनरेगा), श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, जाति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, ट्राइसाइकिल (दिव्यांग हितग्राहियों हेतु), कृषि उपकरण व स्पेयर पार्ट्स, अन्य प्रमाण-पत्र एवं सामग्रियों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें पोषण से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई और मुख्य अतिथियों के करकमलों से रस्में संपन्न कराई गईं।

 

*विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ*

आज 31 मई – विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मंच से नशामुक्त समाज की दिशा में संदेश देते हुए उपस्थित जनसमूह को तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। यह संकल्प स्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एक जागरूक पहल है।

*अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर श्रद्धांजलि*

समारोह के दौरान पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जन्म जयंती भी श्रद्धाभाव से मनाई गई। गुरु साहेब जी ने उनके न्यायप्रिय शासन, जनसेवा और नारी सशक्तिकरण के लिए दिए गए योगदान को याद किया और उन्हें नमन किया।

 

गुरु खुशवंत साहेब जी ने समाधान शिविर को शासन और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा–राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा ध्येय है। आरंग विधानसभा में आयोजित 12 समाधान शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे। सुशासन तिहार, सेवा और समर्पण की भावना को दर्शाने वाला अभियान है।

सुशासन तिहार, का यह समाधान शिविर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के दूरदर्शी नेतृत्व और भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों का प्रमाण है। मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में सरकार “अंत्योदय” के सिद्धांत को साकार करते हुए जन-जन तक शासन की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन की स्थापना हो रही है। जिसमें ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। इससे शासन और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और अधिक प्रगाढ़ हुआ है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker