RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर भव्य आयोजन,,में विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल हुए

वार्ड क्रमांक 34, पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड, अहिल्याबाई चौक, रायपुर आयोजक: धनकर समाज

 

 

काम करवाना है साय साय, तो आवेदन दो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को: उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा –

 

The Narad News 24,,,,रायपुर, 31 मई 2025 – धनकर समाज द्वारा राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 34, अहिल्याबाई चौक में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य राजमाता के प्रेरणादायी जीवन, समाज सुधार कार्यों और लोकसेवा भावना को आमजन तक पहुँचाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर विधायक मा. पुरंदर मिश्रा जी रहे, जिन्होंने राजमाता अहिल्याबाई के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत की महान महिला शासकों में एक बताया। महापौर मीनल चौबे ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होकर राजमाता के योगदान को नमन किया और कहा कि उनका जीवन आज की पीढ़ी, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

 

इस अवसर पर पार्षद आकाश तिवारी, पार्षद प्रदीप वर्मा, एमआईसी सदस्य सीमा संतोष साहू, विपिन पटेल, संजय श्रीवास्तव वर्णिका शर्मा,सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

धनकर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों में उपस्थित थे:

मदन सावकर (केंद्रीय अध्यक्ष),उदय प्रसाद पायरे (केंद्रीय सदस्य), सुभाराव सावकर (अध्यक्ष, रायपुर मंडल), तिलिप कुमार धनकर (उपाध्यक्ष),कृष्णा सावकर (उपाध्यक्ष),जीवन धनकर (कोषाध्यक्ष)

 

महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी भी विशेष उल्लेखनीय रही। प्रमुख उपस्थित महिलाएँ:

हिरोंदी सावकर (अध्यक्ष) , उषा धनकर (कोषाध्यक्ष) , जयश्री धनकर, सुषमा धावरे, विजयरेखा धनकर, रेखा धनकर, प्रमिला धनकर। कार्यक्रम में राजमाता के जीवन पर आधारित वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण तथा स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

धनकर समाज द्वारा आयोजित यह आयोजन नगरवासियों के लिए एक प्रेरक सामाजिक पहल बनकर सामने आया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker