BJPBJP CGpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़धार्मिकलाइफस्टाइल

500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम जी का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भाजपा मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में चलाएंगी स्वच्छता अभियान

 

 

 

The narad news 24,,,,,रायपुर। लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में हिंदुओं के आराध्य श्री राम जी का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। 22 जनवरी को पूरा विश्व भगवान राम की मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहा है। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ पूरे भारत के साधु संत एवं हिंदु समाज इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। भारत में हिंदु समाज अपने अपने स्थान से इस कार्यक्रम के साक्षी बने इस हेतु निमंत्रण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव नेतृत्व में और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्ग दर्शन में पूरे प्रदेश में मंदिर एवं मठों धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के लिए शम्भू गुप्ता को प्रदेश संयोजक बनाया गया है उनके साथ अजय गोयल, श्रीमती चंद्रकांती वर्मा, दीपक गुप्ता, परेटन वर्मा एवं भुवनेश्वरी यादव के साथ सभी जिलों में 3 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker