छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

ग्राम लावातारा को ₹42.94 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विधायक दीपेश साहू ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

दीपावली के पावन अवसर पर माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, ग्रामीणों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

 

The narad news 24,,,,,,,बेमेतरा,,,,,। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लावातारा में विकास को नई गति देते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू ने कुल 42 लाख 94 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को विकास की महत्वपूर्ण सौगात दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत 10 लाख रुपये की लागत से कमल के घर से डेरहा के घर तक निर्मित सीसी रोड, 5 लाख 75 हजार रुपये की लागत से निर्मित मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय तथा 8 लाख 7 हजार रुपये की लागत से शासकीय प्राथमिक शाला में निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया। वहीं 19 लाख 12 हजार रुपये की लागत से लोर नाला में चेकडेम निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

 

विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा—आज ग्राम लावातारा में 42 लाख 94 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और गांवों में भी शहरों की तरह बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, पेयजल, जल संरक्षण और ग्रामीण अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। लावातारा में सीसी रोड से आवागमन सुगम होगा, विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा चेकडेम निर्माण से जल संरक्षण एवं कृषि कार्यों को लाभ मिलेगा। हमारा प्रयास है कि बेमेतरा विधानसभा का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे।

 

विधायक श्री साहू ने आगे कहा कि दीपावली का पर्व हमारे जीवन में प्रकाश, सकारात्मकता और खुशहाली का संदेश लेकर आता है। इस पावन अवसर पर मैं समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। माँ लक्ष्मी जी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो तथा सभी के जीवन में खुशियों का दीप प्रज्वलित हो।

 

माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर मांगा क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद

 

दीपावली के पावन अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने माँ लक्ष्मी जी के विराजमान स्थल पर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन एवं आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने माता रानी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा स्वीकृत एवं शासन से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ी लोककला मंच ‘हरेली’ के संचालक श्री रेवा साहू एवं उनकी टीम, मड़ाईभांठा, जिला धमतरी द्वारा शानदार छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों की मनमोहक लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला एवं संस्कृति का भरपूर आनंद लिया।

 

इस अवसर पर सरपंच श्री बीरेंद्र बघेल, टेकश्वर कौशिक, सचिव, उपसरपंच श्री मनीष बंजारे, पंच श्रीमती पूर्णिमा निषाद, श्रीमती जानकी बाई, विजय कुमार वर्मा, टेमिन निषाद, हरिचंद यादव, छेड़न कुमार यादव, सहोदरा बाई जांगड़े, अनीता जांगड़े, शिवप्रसाद बंजारे, सीता बाई कायाकवाड़, नीलकंठ देशलहरे, उषा देशलहरे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button