RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की पहली समीक्षा बैठक के तुरंत बाद प्रशासनिक सर्जरी – तहसीलदारों व डिप्टी कलेक्टरो का हुआ तबादला

 

The narad news 24,,,,,,, रायपुर,,,,, 16/10/2025सक्ती जिला के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में पहली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार योजनाओं, राजस्व प्रकरणों, लोकसेवा गारंटी एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मंत्री जी ने विभागीय कार्यों की धीमी गति और लापरवाही पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनता को पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी स्तर पर शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक के उपरांत कलेक्टर अमृत विकास तोपनो जी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से आवश्यक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किया है।

जिसमें मनमोहन प्रताप सिंह तहसीलदार को भोथिया से डभरा, सिद्धार्थ अनंत तहसीलदार को जैजैपुर से भोथिया, संजय मिंज तहसीलदार को डभरा से जैजैपुर भेजा गया है वही बालेश्वर राम अपर कलेक्टर डभरा को जिला कार्यालय सक्ती, विनय कुमार कश्यप डिप्टी कलेक्टर को जिला कार्यालय सक्ती से अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी डभरा का दायित्व दिया गया है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button