BREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

ट्रिपल इंजन की सरकार निगम सफाई कर्मचारी, चालकों को वेतन नहीं दे पा रही

The narad news 24,,,,,,,रायपुर/16 अक्टूबर 2025। रायपुर नगर निगम के सफाई कर्मी एवं वाहन चालकों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार निगम में काम कर रहे सफाई कर्मचारी एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों के चालकों ने वेतन भुगतान सहित कई मांगो को लेकर आंदोलन किया। सफाई कर्मचारियों एवं कचरा कलेक्शन करने वाहन के 800 चालक हड़ताल पर चले गये, जिसके चलते शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नहीं हो पाया। त्यौहार के समय सरकार अपने कमर्चारियों को वेतन के अलावा बोनस देती है, लेकिन निगम अपने कर्मियों को बोनस तो दूर की बात वेतन नहीं दे पा रही है। दो-दो माह से वेतन नही देना बेहद पीड़ा दायक है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सफाई कर्मियों एवं वाहन चालकों की समस्याओं के लिए महापौर मीनल चौबे जिम्मेदार है। इनकी समस्याओं को अनसुना किया गया, यही वजह है भरे त्योहार में कर्मचारी आंदोलन कर है। दीपावली त्योहार में इनके बच्चे कपड़ा, मिठाई, फटाका कैसे खरीदेंगे? दीपावली त्यौहार में इनके चेहरा पर परेशानी दिख रही उसके लिए भाजपा की निगम परिषद जिम्मेदार है। भाजपा की निगम परिषद को शर्म आनी चाहिये। कांग्रेस मांग करती है सफाई कर्मियों एवं कचरा कलेक्शन वाहन चालको की वेतन एवं अन्य समस्या का तत्काल निराकरण किया जाये। इन्हें वेतन के अलावा बोनस दिया जाये।

 

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker