RIAPURआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकबलौदाबाजाररोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासतनामी समाज

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रयास से भंडारपुरी धाम को मिली स्वास्थ्य सुविधा के लिए स्टाफ की प्रशासनिक स्वीकृति

साल में एक बार यहां विशेष *गुरु दर्शन मेला* का आयोजन होता है, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से तथा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते

 

 

The Narad News 24,,,,भण्डारपूरी/खरोरा/आरंग/रायपुर–छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश के चुनिंदा ग्रामों में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से भंडारपुरी धाम (ग्राम भंडारपुरी, जिला रायपुर) ग्राम में भी स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी। भंडारपुरी धाम न केवल परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की पावन कर्मस्थली है बल्कि सतनामी समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र भी है। यहां प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं। साल में एक बार यहां विशेष *गुरु दर्शन मेला* का आयोजन होता है, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से तथा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

अब यहां नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना होगी जिसके लिए पहले ही 75 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी, अब विभिन्न स्टाफ पदों के लिए सरकार ने प्रशासकीय स्वीकृति दी है।चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा, सहायक फार्मासिस्ट ग्रेड-02, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, सहायक ग्रेड-03, वार्ड ब्वॉय, आया पदो के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

 

इस स्वास्थ्य केंद्र में लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह सौगात वर्तमान में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के सतत प्रयासों का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन और पहल से यह प्रशासनिक स्वीकृति संभव हो सकी है। इस अवसर पर गुरु सेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता ललित गायकवाड़ जी ने राजागुरु धर्मगुरु परम पूज्य गुरु बालदास साहेब जी को प्रणाम करते हुए, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रति समाज एवं स्थानीय ग्रामीणों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही पूरे सतनामी समाज एवं क्षेत्रवासियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए गुरु साहेब जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker