BJPBJP CGBREKING NEWSकांकेरकोंडागांव कांकेरछत्तीसगढ़राजनीति
KANKER भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सांसद मोहन मंडावी
KANKER MP Mohan Mandavi attended the Bharatiya Janata Party National Council meeting

THE NARAD NEWS 24,,,,,,कांकेर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की दिल्ली में आयोजित बैठक में देश भर के 12000 भाजपा के प्रतिनिधि हिस्सा लिए। कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने भी इस बैठक में उपस्थित रहे। दिल्ली के भारत मंडपम में 17 एवं 18 फरवरी से दो दिनों की बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन हो रहा है।
इस बैठक में देश भर के लगभग 12000 प्रतिनिधि हिस्से ले रहे हैं। इसमें देश भर से पार्टी के पदाधिकारी, वर्तमान और पूर्व सांसद विधायक और निर्वाचित महापौर शामिल हुए। इस बैठक में पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्घाटन भाषण हुआ। 18 फरवरी को दूसरे दिन नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के संबोधन से बैठक समाप्त होगी। इस बैठक में व्यापक रूप से संघटनात्मक एजेंडा पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। छत्तीसगढ़ से लगभग 312 भाजपा के कद्दावर नेता उपस्थित थे।



