BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALKORBApm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबउप मुख्यमंत्री अरुण सावउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माकानून व्यवस्थाकुरूद विधायक अजय चंद्राकरकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनकोंडागांव कांकेरकोरिया बैकुंठपुरक्राइमखेल मंत्री टंकराम वर्माखैरागढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरजयपुरदिल्ली ख़ास ख़बरदुर्गदुर्ग भिलाईदेशदेश विदेशधमतरी कुरूदधारसीवा रायपुरपत्थलगांव (जशपुर)पश्चिम विधायक राजेश मूणतपुलिस प्रशासनबिलासपुरबीजापुरबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूमंत्री ओपी चौधरीमंत्री बृजमोहन अग्रवालमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासमंत्री लखन लाल देवांगनमहतारी वंदन योजनामहासमुंदमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरक्षामंत्री राजनाथ सिंहराजनीतिरामविचार नेताम कृषि मंत्रीरायगढ़रायपुर  प्रेस क्लबरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागवित्त मंत्री ओपी चौधरीविदेशविधायकवोटव्यापारशिक्षाशिवरीनारायण जिलासरगुजासुकमासूरजपुरस्वास्थ विभागस्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

नई दिल्ली ,,,देश के दुश्मनों में डर के लिए मोदी जरूरी : सीएम विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री नई दिल्ली में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए

THE NARAD NEWS 24,,,,,,,रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा कि देश के दुश्मनों में डर बना रहे इसलिए मोदी जरूरी है। देश की शांति यात्रा में सहभागी बनें और एक बार फिर मोदी सरकार। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए।  मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की अवधारणा और ‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण’ की कार्ययोजना पर कार्यरत होते हुए भाजपा की राज्य सरकारें लोकहित के लिए समर्पित हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति से भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से हम मिलकर जनहितैषी योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। इस अधिवेशन में प्रदेश के 310 नेता दिल्ली पहुंचे हैं।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए।

सरकार के सभी मंत्री, विधायक और प्रदेश के पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष भी अधिवेशन में शामिल हुए। इसमें लोकसभा चुनाव पर चर्चा चल रही है। इस अधिवेशन में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंत्रिपरिषद सदस्य भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की और दोनों राज्यों की तैयारियों के बारे में विचार विमर्श किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत (फोटो प्रभात) राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker