RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

जनसेवा के संकल्प के साथ गांव-गांव पहुंच रहे नवीन अग्रवाल, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विधायक अनुज शर्मा के साथ मांठ और तिल्दाडीह में जनचौपाल, पीएम आवास हितग्राहियों को सौंपे स्वीकृति पत्र

The narad news 24,,,,रायपुर,,,,। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-05, रायपुर में विशेष जनसंपर्क एवं ग्राम भ्रमण अभियान की पहल की है। इस अभियान के अंतर्गत गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के माध्यम से उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल की जा सके।

अभियान के प्रथम दिवस विधायक श्री अनुज शर्मा के साथ ग्राम मांठ में जनचौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इसके पश्चात जनचौपाल एवं जनसमस्या निवारण शिविर का अगला पड़ाव ग्राम तिल्दाडीह रहा, जहां ग्रामीणों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं एवं विकास से जुड़े विषयों की जानकारी ली गई। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

 

जनसेवा ही हमारा संकल्प, जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता : नवीन अग्रवाल

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते आम जनता के बीच पहुंचना, उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनचौपाल का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनके निराकरण के लिए प्रभावी पहल करना और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित एवं ग्रामीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो। यह जनसंपर्क अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि प्रत्येक गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचें और आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच मिल सके।

 

श्री अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीणों का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही जनसेवा के इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। ग्रामवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनहित में निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

 

जनचौपाल एवं जनसमस्या निवारण अभियान के माध्यम से गांवों में जनप्रतिनिधियों की सीधी सहभागिता सुनिश्चित करने, ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान के अगले चरणों में भी विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री टिकेश्वर मनहरे, जिला पंचायत के सभापतिगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker