RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

आरंग विधानसभा में विकास की रफ्तार बरकरार, जी राम जी के तहत 20 गांवों को ग्राम पंचायत भवनों की सौगात

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से ₹3 करोड़ 98 लाख 60 हजार के पंचायत भवन निर्माण को स्वीकृति

The narad news 24,,,,आरंग/रायपुर,,,,। आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार मिल रही स्वीकृतियों के बीच अब जी राम जी (विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण) के तहत 20 गांवों में ग्राम पंचायत भवन निर्माण के लिए कुल *₹3 करोड़ 98 लाख 60 हजार** की राशि स्वीकृत हुई है। प्रत्येक गांव में पंचायत भवन निर्माण के लिए ₹19.93 लाख का प्रावधान किया गया है। इस स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और गांवों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक *गुरु खुशवंत साहेब जी** के प्रयासों से क्षेत्र में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। जी राम जी के तहत पंचायत भवनों की स्वीकृति ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों के साथ पंचायत भवन निर्माण से गांवों में आवश्यक अधोसंरचना का विस्तार होगा।

*जी राम जी के तहत 20 गांवों में बनेंगे पंचायत भवन*

इस स्वीकृति के अंतर्गत मालीडीह, सिवनी, नगपुरा, मुनगी, कुटेसर, परसकोल, देवरी, बनरसी, कोटनी, मुनरेठी, भैंसमुड़ी, गनौद, भोंथली, धमनी, तांदुल, डुमहा, मजिठा, संडी, जुगेसर एवं बड़गांव में ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण प्रस्तावित है। प्रत्येक गांव के लिए ₹19.93 लाख की स्वीकृत राशि से पंचायत भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

 

*ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती*

ग्राम पंचायत भवन ग्रामीण प्रशासन, ग्रामसभा की बैठकों, जनसमस्याओं पर चर्चा तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। इन भवनों के निर्माण से पंचायतों को व्यवस्थित कार्यस्थल उपलब्ध होगा और ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। जी राम जी के तहत पंचायत भवनों के लिए मिली यह स्वीकृति ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्तर पर विकास व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में लगातार मिल रही विकास कार्यों की स्वीकृतियां गांवों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने के प्रयासों को दर्शाती हैं।

 

*मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से विकास कार्यों को मिल रही निरंतर गति*

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी क्षेत्र की जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। पंचायत भवन निर्माण की यह स्वीकृति गांवों को अधिक सुविधासंपन्न बनाने और पंचायतों की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार तथा उपमुख्यमंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि ग्रामीण विकास, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और जनकल्याणकारी कार्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। आरंग विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। जी राम जी के तहत 20 गांवों में पंचायत भवन निर्माण की यह स्वीकृति आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास के निरंतर प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिससे ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और पंचायतों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होगा।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker