प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बंगोली में जनचौपाल, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया जनसंवाद

The narad news 24,,,,,रायपुर,,,,, 13 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम बंगोली (खरोरा), विकासखंड आरंग में जनचौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्रम, कौशल विकास एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं स्थानीय आवश्यकताओं को सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नए आवास की चाबी प्रदान की गई। पक्का आवास मिलने पर हितग्राहियों में हर्ष व्याप्त रहा। मंत्री श्री साहेब ने हितग्राहियों को बधाई देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष जनकल्याण और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं। भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीण विकास, आवास, शिक्षा और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



