RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

चुनगड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा: मिनी स्टेडियम और भटगांव नगर पंचायत को 1 करोड़ की सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मांग पर मिली विकास कार्यों को बड़ी स्वीकृति

 

The narad news 24,,,,,,,,,,,,,,,सूरजपुर /
विगत दिवस सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा अंतर्गत ग्राम चुनगड़ी में आयोजित भव्य करमा प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने क्षेत्र को बड़ी विकास की सौगात दी।

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा रखी गई महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री जी ने चुनगड़ी में मिनी स्टेडियम निर्माण तथा भटगांव नगर पंचायत में विकास कार्यों हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल अधोसंरचना विकसित करने हेतु चुनगड़ी में मिनी स्टेडियम निर्माण तथा भटगांव नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता की आवश्यकता का विषय प्रमुखता से रखा था। मुख्यमंत्री जी ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए मंच से ही दोनों घोषणाएं कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण अंचलों में खेल, शिक्षा एवं अधोसंरचना के विस्तार से युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह घोषणाएं भटगांव विधानसभा के विकास को नई गति देंगी और क्षेत्र के युवाओं व नागरिकों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker