RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

श्री नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर साय, देव सहित छत्तीसगढ़ के मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने भेंट कर किया अभिनन्दन

The narad news 24,,,,,,,,,,रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा सहित सांसदों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके यशस्वी कार्यकाल की

शुभकामनाएँ व्यक्त की। श्री नबीन के अभिनन्दन के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय, विजय बघेल, देवेन्द्र प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, केदार कश्यप, ओ.पी. चौधरी, गजेन्द्र यादव, वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले, विक्रम उसेंडी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी और पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा उपस्थित थे।

———————–

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button