BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं साथ प्रदेश अध्यक्ष देव ने मनाया उत्सव

श्री नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हम सबका सम्मान बढ़ा है - देव

*

 

The Narad News 24,,,,रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन जी के भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर आयोजित उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि श्री नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि श्री नबीन के संगठनात्मक अनुभव का प्रतिसाद छत्तीसगढ़ को मिला है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और प्रदेश में 54 विधानसभा सीटों में भाजपा को बहुमत मिली और एक मजबूत सरकार प्रदेश में बनी। लोकसभा चुनाव में 11 में से 10 सीटों में जीत उनके तेज तर्रार कार्यों से मिली। श्री नबीन के नेतृत्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत से यह कारवां नहीं रुका बल्कि नगरीय निकाय चुनाव में तो कांग्रेस का सूपड़ा साफ रहा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी प्रचंड जीत भाजपा को मिली। उन्होंने कहा कि आज पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहरा रहा है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि श्री नबीन के कठोर परिश्रम, कार्य कुशलता, कर्तव्यनिष्ठा, संगठनात्मक अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा आज छत्तीसगढ़ का प्रत्येक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता श्री नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उत्साहित हैं। उन्होंने श्री नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पुनः बधाई दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, लौह शिल्प बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, अकबर अली, तुषार चोपड़ा, तौकीर रजा, उमेश घोरमोड़े, पन्ना दुबे, अनूप केलकर, शिवजलम दुबे, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, अनिता देवांगन, रोहित द्विवेदी, रंभा चौधरी, गोविंदा गुप्ता, प्रणय साहू, अर्पित सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker