RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायक

आधार सेवाएँ अब और सरल व त्वरित — श्याम प्लाजा, पंडरी में नए केंद्र की शुरुआत,, विधायक पुरंदर मिश्रा

*

 

The Narad News 24,,,रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा द्वारा आज श्याम प्लाजा, पंडरी रायपुर में नवीन आधार सेंटर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर श्री रामकृष्ण जी एवं श्री अमीम जी सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों को विधायक श्री पुरंदर मिश्रा द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आधार आज प्रत्येक नागरिक की पहचान का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और यह नया आधार सेंटर आमजन को आधार से संबंधित सेवाएँ और अधिक सरल, त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

उन्होंने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि वे अपने कार्य, सेवा और संकल्प के माध्यम से छत्तीसगढ़ महतारी का गौरव बढ़ाएँ तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए देश को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में योगदान दें।

 

नवीन आधार सेंटर के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को आधार पंजीयन, संशोधन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त होगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में भी सुगमता आएगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker