RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायक

स्वच्छ और सुगम गायत्री नगर की दिशा में विधायक पुरंदर मिश्रा का ठोस कदम*

सेवा की मिसाल बने पुरंदर मिश्रा — स्वच्छता और विकास का नया अध्याय रचा

 

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर – रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने आज गायत्री नगर क्षेत्र में नाली सफाई एवं पुनर्निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालियों की सफाई, गहरीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आने वाले दिनों में क्षेत्रवासियों को जलभराव या नाली जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके।

विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि — “जनता की सुविधा और स्वच्छ पर्यावरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गायत्री नगर सहित पूरे उत्तर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता एवं बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।”

 

उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।

विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में “स्वच्छ और विकसित रायपुर उत्तर” का लक्ष्य साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker