छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बिलाईगढ़रोजगारविधायकव्यापारशिक्षा

साल्हेओना–तौलीडीह मार्ग का भूमि पूजन सम्पन्न, ₹1.66 लाख की लागत से होगा निर्माण,,विधायक लहरें

 

 

The Narad News 24,,,,बिलाईगढ़: बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें ने ग्राम साल्हेओना से तौलीडीह मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। यह सड़क निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) से स्वीकृत ₹1.66 लाख की लागत से किया जाएगा।

विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें ने भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की मूलभूत आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इस मार्ग को विकसित करने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि आसपास के गांवों के व्यापार, खेती-किसानी और दैनिक गतिविधियों को भी अत्यधिक सुविधा मिलेगी।

 

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर इस सड़क से जुड़े निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी गई है ताकि गांवों के लोगों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।

 

इस अवसर पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को लेकर विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह मार्ग सुधरने से उन्हें स्कूल, अस्पताल, बाजार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुँचने में काफी आसानी होगी।

 

भूमि पूजन कार्यक्रम में सेंदुरस सरपंच दिनेश कुमार श्रीवाश, तौलीडीह सरपंच श्रीमती चन्द्रदिका, दिलीप कुमार साहू, बछौरडीह सरपंच श्रीमती शांति देवी भारती, PWD इंजीनियर तथा आसपास के अनेक ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र के निरंतर विकास की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की।

 

विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें ने कहा कि बिलाईगढ़ विधानसभा के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है, और इसी संकल्प के साथ वे लगातार जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button