RIAPURछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएं

सीएसीबी ग्राउंड गुढ़ियारी में धूमधाम से मना भव्य दशहरा उत्सव।

 

 

The Narad News 24,,,, रायपुर गुढ़ियारी स्थित सीएसीबी ग्राउंड में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति एवं गुढियारी स्टार द्वारा भव्य दशहरा श्रद्धा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम की आरती से हुई, जहाँ हजारों श्रद्धालुओं की गूंजती जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। न्यूटेक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया, वहीं बसंत बिहार रामलीला मंडली द्वारा रावण वध का सजीव मंचन दर्शकों को रामायण की पावन स्मृतियों में ले गया।

लगभग 40 फीट ऊँचे रावण दहन ने जनसमूह को रोमांचित कर दिया और जब आकाश में पटाखों की चमक बिखरी तो पूरा मैदान तालियों और जयघोषों से गूंज उठा। जय माँ चंडी जसगीत ग्रुप भाटागांव की प्रस्तुति ने पूरे आयोजन में भक्तिमय रंग भर दिए। बच्चों के लिए झूले और आकर्षक खिलौने बाजार उत्सव को और भी जीवंत बना दिया।

 

करीब 10,000 से अधिक श्रद्धालुजन इस आयोजन में सम्मिलित हुए, जिससे पूरा मैदान और आसपास की सड़कें भीड़ से खचाखच भरी रहीं। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, परशाद रामधीन कुर्रे, विशेष रूप से जितेंद्र साहू, कनहैया साहू, वेद प्रकाश गोस्वामी, अर्जुन साहू, हितेंद्र साहू, गोलू शर्मा, अरविंद, शशिकांत यदु सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

यह भव्य आयोजन सार्वजनिक दशहरा उत्सव एवं गुढ़ियारी स्टार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। ड्रोन कैमरे से पूरे कार्यक्रम का संचालन और नियंत्रण किया गया, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। इस अवसर पर उपस्थित भीड़ ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ उत्सव का आनंद लिया और दशहरे के इस पर्व को धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्वितीय प्रतीक बना दिया।

 

उपस्थिति शहरवासियों को समिति ने दशहरा की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker