RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइल

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की निजी स्थापना में नई टीम का गठन– जितेन्द्र कुमार साहू बने विशेष सहायक

The Narad News 24,,,,नवा रायपुर, 23 सितम्बर 2025।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की निजी स्थापना में नई कार्यसंरचना को स्वीकृति प्रदान की है। शासन द्वारा तीन अधिकारियों की पदस्थापना संबंधी आदेश क्रमशः जारी किए गए हैं।

*जितेन्द्र कुमार साहू बने विशेष सहायक*

राज्य शासन द्वारा जारी आदेशानुसार श्री जितेन्द्र कुमार साहू, संयुक्त आयुक्त, विकास आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर अटल नगर को *विशेष सहायक* के रूप में पदस्थ किया गया है। वे मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी की नीतिगत, प्रशासनिक एवं विभागीय गतिविधियों में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। श्री साहू के अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए शासन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

*यशवंत टंडन होंगे मंत्री जी के निज सचिव*

इसी क्रम में श्री यशवंत टंडन, पंचायत सचिव, जनपद पंचायत आरंग (जिला रायपुर) को मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी की निजी स्थापना में *निज सचिव* के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री टंडन अब मंत्री जी के दैनिक कार्यक्रमों, बैठकों और विभागीय समन्वय कार्यों की सीधी निगरानी एवं संचालन करेंगे।

*सबेरा शर्मा को निज सहायक का दायित्व*

इसके अलावा श्री सबेरा शर्मा, सहायक प्रबंधक (खाद्य शाखा), कलेक्टर कार्यालय मुंगेली को मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी की निजी स्थापना में *निज सहायक* के रूप में पदस्थ किया गया है। वे पत्राचार, फाइल प्रबंधन और दफ्तरी कार्यों के समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।

 

मंत्री कार्यालय को मिलेगी नई ऊर्जा

इन तीन नियुक्तियों के साथ मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी की निजी स्थापना में एक सक्षम, सक्रिय और अनुभवी टीम का गठन हुआ है। शासन का यह निर्णय विभागीय कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता और तीव्रता लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button