RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुरविधायकव्यापारशिक्षा

जनता की हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है- विधायक अनुज शर्मा 

जनदर्शन में विधायक  शर्मा ने सुनी लोगो की समस्याएं-कई समस्याओं का किया त्वरित निराकारण

 

The Narad News 24,,, रायपुर धरसीवां 21अगस्त 2025।  को विधायक अनुज शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो के बीच पहुँच कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया आज दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक अपने विधायक जनदर्शन कार्यलय खरोरा में लोगो के बीच रह कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान भी किया। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि विधान सभा चुनाव के बाद प्रति गुरुवार को खरोरा जनदर्शन कार्यक्रम आरम्भ किया गया था परंतु क्षेत्रीय दौरा के चलते इसे स्थगित किया गया था। जो अब पुनः शुरु हो गया है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से लोगो की छोटी बड़ी समस्याओ का निराकारण किया जाता है।जनदर्शन का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाना है।

आम आदमी को छोटे-छोटे काम के लिए भटकना न पड़े, कर्मचारी-अधिकारी नियम-कानून का अड़ंगा लगाकर जनसामान्य को परेशान न करें। इसकी अब सतत निगरानी की जाएगी। आम आदमी को परेशान कर शासन की छवि धूमिल करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि क्षेत्र के किसान, गरीब, मजदूर और अंतिम छोर के व्यक्ति को कोई परेशानी न हो, यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीनी स्तर पर हितग्राहियों को लाभान्वित करने संबंधित अधिकारी कमर कस लें, इसमें लापरवाही नहीं चलेगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker