अंबिकापुरकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकास

तीज का पर्व छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

अम्बिकापुर में तीज मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर/अम्बिकापुर,

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज अम्बिकापुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आडिटोरियम में प्रवेक्षक संघ द्वारा आयोजित तीज मिलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुईं।

इस अवसर पर उन्होंने प्रवेक्षक संघ के पदाधिकारियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि तीज का पर्व छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है, जो समाज में मातृशक्ति के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है और तीज जैसे अवसर महिलाओं की एकजुटता और उनके उत्साह का प्रतीक हैं।

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया, अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मजुशा भगत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह, भाजपा नेत्री श्रीमती अरूणा सिंह समेत जनप्रतिनिधि, संगठन के सदस्य और सभी विभागीय कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में प्रवेक्षक संघ द्वारा विशेष योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सम्मानित व्यक्तियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और शासन-प्रशासन को जनता के और करीब लाते हैं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker