BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशदेश विदेशपूर्व विधायक रायपुर पश्चिमरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संपूर्ण भारत में ‘‘जय हिंद तिरंगा यात्रा’’ – पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

पहलगाम में 28 दिवंगत के साथ 10 दिवंगत हुए जवान एवं भारतीय को श्रद्धांजलि अर्पित की सभी जाति धर्म ,मजहब के लोग आज देश के साथ एकजुट संपूर्ण विपक्ष आज देश और सरकार के साथ वीर जवानों के पराक्रम की जितनी भी तारीफ की जाए कम है

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर (छत्तीसगढ़)।में  पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने राजधानी रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ 28 दिवंगतों के साथ-साथ पुंछ में पाकिस्तानियों द्वारा मारे हमारे 10 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि जब तक पाकिस्तान के आतंकियों का सफाया नहीं हो जाता हम ये लड़ाई जारी रहेगी। उपाध्याय ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरे देश के हर राज्य मुख्यालय पर ’जय हिंद तिरंगा यात्रा’ निकाली जा रही है। हम अपनी सेना और सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सभी जाति धर्म मजहब के लोग आज देश के साथ एकजुट हैं। संपूर्ण विपक्ष आज देश की सरकार के साथ हैं। हम अपने सशस्त्र बलों के समर्थन में अपनी पूरी राजनीतिक इच्छाशक्ति प्रकट करना चाहते हैं।

हिंदुस्तान ने हमेशा विश्व शांति, भाईचारे और सद्भाव का प्रतिनिधित्व किया है। हम जहां महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हैं, वहीं जरूरत पड़ने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह की राह भी अपनाना जानते हैं। इतिहास गवाह है… जब-जब किसी ने हमारे आत्मसम्मान और स्वाभिमान को ललकारा है, हमने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है। जब इस मिट्टी की रक्षा के लिए अपने खून का एक-एक कतरा कुर्बान करने का जज्बा लिए हमारे जवान हुंकार भरते हैं, तो दुश्मन का कलेजा सिहर उठता है। एक बार फिर हमें ललकारा गया है, हमारी सहनशीलता और धैर्य की परीक्षा ली गई है। दहशतगर्दों ने हमारे निर्दोष लोगों की बेरहमी से जान ले ली, उन्हें इसकी कीमत चुकानी ही पड़ेगी।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि अब ये आर-पार की लड़ाई है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इस मुश्किल घड़ी में अपने देश की सेना के साथ खड़ा है। हम हमारे शूरवीरों के समर्थन में आज पूरे देश में ’जय हिंद यात्रा’ निकाल रहे हैं। ये हिंदुस्तान के वो जांबाज हैं, जिन्होंने हर मौके पर दुश्मन को धूल चटाई है, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। अगर ये ठान लें तो आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान नेस्तनाबूद हो जाएगा। हमें अपने जवानों पर गर्व है। वीर जवानों के पराक्रम की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। उपाध्याय ने कहा कि हम सभी सेना के जवानों का मनोबल कम होने नहीं देंगे। जिसके लिए आज भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संपूर्ण भारत में ‘‘जय हिंद तिरंगा यात्रा’’ निकाली गई।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker