pm modiकेंद्रीय मंत्रीकैबिनेट मंत्रीकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बस्तरमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासांसद

बस्तर को रेल नेटवर्क जोड़ने ऐतिहासिक पहल प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का मंत्री केदार कश्यप ने जताया आभार

रावघाट - जगदलपुर के नई रेल लाइन परियोजना के लिये 3514.11 की स्वीकृति, मंत्री केदार ने कहा मोदी है तो मुमकिन है

 

The Narad news 24,,,,,बस्तर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को लेकर अहम फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिये 3513.11 करोड़ रुपए की बजट स्वीकृति दी गई। इस परियोजना का वहन केन्द्रीय बजट से किया जाएगा। इस स्वीकृति को लेकर छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह निर्णय बस्तरवासियों के लिये एक ऐतिहासिक फैसला है। बस्तर क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास में यह निर्णय नीव का पत्थर बनेगा।

मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर वासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बस्तर के अंचल और भिहड़ क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिया गया यह निर्णय बस्तर वासियों के लम्बे समय की मांग को पूरा करने वाला निर्णय है। विकास की दिशा में कदम जो बढ़ाया गया है बस्तर को नई ऊंचाईयों तक लेकर कर जाएगी।

 

*बस्तर के चाहुमुखी विकास को गति देने वाला परियोजना*

वनमंत्री केदार ने कहा कि बस्तरवासियों के लिये इन्तजार का क्षण अब समाप्त हो रहा है। यह परियोजना रावघाट-जगदलपुर रेललाइन से न केवल कोंडागांव और नारायणपुर जिलों को जहाँ रेल मानचित्र पर स्थान मिलेगा वहीँ हमारे आदिवासी अंचलों में यात्रा, पर्यटन और व्यापार की सम्भावनाएं भी बढ़ेंगी। यह रेल मार्ग बस्तर की सुंदर वादियों, ऐतिहासिक स्थलों और जनजातीय संस्कृति तक पर्यटकों की सीधी पहुँच को संभव बनाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker