CONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़नगर निगम नगर पालिकापार्षदमुख्य निर्वाचन

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को सुव्यवस्थित करने एवं भू-माफिया के खिलाफ एकजुट होकर सही नेतृत्व का चयन करें 

सुव्यवस्थित शहर और भू-माफिया मुक्त शहर बनाने मतदान करे – दीप्ति प्रमोद दुबे

 

The Narad News 24,,,,रायपुर/ 10 फरवरी 2025/कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने आज अपने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को सुव्यवस्थित करने एवं भू-माफिया के खिलाफ एकजुट होकर सही नेतृत्व का चयन करें। उन्होंने जनता से अपने पक्ष में मतदान कर आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “शहर की जनता अच्छे से जानती है कि कौन स्वच्छ प्रशासन देना चाहता है और कौन नहीं? मेरी स्वच्छ और ईमानदार छवि को देखकर रायपुर की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी। भाजपा मेरी सरलता और सहजता से परेशान है और इसी कारण मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।”

 

उन्होंने आगे कहा, “मैं एक साइकोलॉजिस्ट हूं और नकारात्मक मानसिकता से विचलित नहीं होती। मेरा संकल्प है कि रायपुर को भयमुक्त, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर बनाऊं। यह मेरा वादा है।”

उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस परिवर्तन और विकास के संकल्प में उनके साथ आएं और रायपुर को एक सुशासित, सुरक्षित और विकसित शहर बनाने में सहयोग करें।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker