CONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़नगर निगम नगर पालिकापार्षदराजनीति

भाजपा चुनाव में हार के डर से शराब, पैसा बांट रही – कांग्रेस

पुलिस और प्रशासन का खुला दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है

 

 

The Narad News,,,,,रायपुर/10 फरवरी 2025। भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में संभावित हार से बौखला गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चुनाव में हारने के डर से भाजपा पूरे प्रदेश में सत्ता बल का दुरुपयोग कर रही है। प्रदेश के सभी निकायों और वार्डों में भाजपा के कार्यकर्ता आबकारी विभाग के सहयोग से शराब बांट रहे है। भाजपा के वार्ड प्रत्याशी आम लोगों को पर्चियां देकर शराब दुकानों से शराब दिलवा रहे है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश के सभी वार्डो, गली, मोहल्लों में शराब की नदियां बह रही है। जनता और महिलाएं भाजपा के द्वारा शराब बांटे जाने पर विरोध में उतर आई है। बिलासपुर में भाजपा के एक वार्ड प्रत्याशी पैसा बांट रहे थे, जब जनता ने विरोध किया तो उन्होंने नोटों को नाले में फेंक दिया। रायपुर, दुर्ग, चिरमिरी में भी भाजपा नेताओं के पैसा बांटने की शिकायतें आई है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में शराब प्रदेश में चुनाव को प्रभावित करने के लिये सत्ता के संरक्षण में बड़ी मात्रा में दूसरे राज्यों से शराब मंगाई गयी है। इस पूरे मामले में सरकार का आबकारी विभाग और पुलिस विभाग भी भाजपा का सहयोग कर रहा है। सरकार की जानकारी के बिना राज्य के विभिन्न हिस्सो बाहर से शराब आ ही नहीं सकती। बॉर्डर चेक पोस्ट नाके क्या कर रहे है? प्रदेश में शराब के कारोबार पर पूरा नियंत्रण सरकार का है। बिना सरकार के संरक्षण के राज्य में 1 पाव शराब मिलना संभव नहीं है। प्रदेश में इतनी बड़ी मात्रा में शराब सरकार के द्वारा भाजपा चुनावी संभावना के लिये मंगा कर बांटा गया है। बेमेतरा से सिमगा के बीच में बड़ी मात्रा में 1480 पेटी शराब पकड़ाया है। बिलासपुर, रायगढ़ में शराब पकड़ाई। बॉर्डर से 200 किलोमीटर दूर यहां तक शराब का कंटेनर कैसे आया?

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार को इशारो पर पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमका रही है। पुलिस के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरिया थानों में बुलाकर बिना एफआईआर के घंटों बैठाया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, कांग्रेस और विरोध में चुनाव लड़ने वालो को धमका रहे। आरंग के समोदा में कांग्रेस के एक निर्विरोध चुने गये पार्षद को भाजपा के सांसद धमका रहे थे, चुनाव के बाद देखने की धमकी दे रहे थे। पुलिस के थाने भाजपा के मंडल कार्यालय की भांति काम कर रहे है। भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में सारी प्रजातांत्रिक मर्यादाओं का तार-तार कर रही है। सरकारी कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने धमकाया जा रहा है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker