RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

नॉर्थ गोवा में होटल वेस्टिन शराब घोटाले की अवैध कमाई से खरीदी गई थी : भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने का पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर तीखा हमला, दागा सवाल : बघेल और कांग्रेस के मौन को क्या उनकी स्वीकृति मान लिया जाए

The narad news 24,,,,,,,,रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी किए गए छठवें आरोप पत्र के बाद इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस को घेरा है। श्री ठोकने ने कहा कि जो पूर्व मुख्यमंत्री बघेल छोटी-छोटी बातों पर मीडिया के सामने माइक लपकने में देरी नहीं करते, वे आज इतने गम्भीर मामले पर मुँह में दही जमाए बैठे हैं! इससे साफ है कि बघेल के पास इन आरोपों का कोई जवाब नहीं है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने बुधवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया के सामने ‘वेस्टिन’ होटल की तस्वीर दिखाते हुए दावा किया कि नॉर्थ गोवा में स्थित इस आलीशान होटल को छत्तीसगढ़ के अवैध शराब घोटाले की कमाई से खरीदा गया था। ईडी की चार्जशीट का हवाला देते हुए श्री ठोकने ने कहा कि इस होटल को खरीदने के लिए छत्तीसगढ़ से करीब 110 करोड़ रुपए की अवैध नगदी गोवा भेजी गई थी। ईडी के छठवें आरोप पत्र के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के इशारे पर ही यह भारी-भरकम राशि गोवा शिफ्ट की गई थी। श्री ठोकने ने कांग्रेस की चुप्पी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, पहले भी भाजपा ने यह प्रश्न उठाया था और आज भी पूछ रहे हैं, लेकिन भूपेश बघेल और पूरी कांग्रेस पार्टी इस पर मौन है। क्या उनके इस मौन को उनकी स्वीकृति मान लिया जाए? श्री ठोकने ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले चुनाव में पूर्ण शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन उन्होंने छत्तीसगढ़ को अपनी पार्टी का ‘एटीएम’ बना दिया। ईडी की जाँच की प्रगति से अब यह बात पूरी तरह सच साबित हो रही है।

———————-

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker