BREKING NEWSEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनमुख्य निर्वाचन

10 किलोग्राम गांजा के साथ मेरठ का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नमस्ते चौक पास आरोपी को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ

एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।

/

 

The Narad News 24,,,,रायपुर पुलिस

दिनांक 30.01.25

*10 किलोग्राम गांजा के साथ मेरठ का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नमस्ते चौक पास आरोपी को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।*

 

* एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।

* आरोपी के कब्जे से 10.230 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त।*

 

* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,04,600/- रूपये।*

 

* आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 24/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

 

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थाे सहित प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय ।दजप छंतबवजपबे ज्ंेा थ्वतबम टीम का गठन किया गया है। जिसमें उक्त टीम को म्दक जव म्दक एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 29.01.25 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नमस्ते चौक पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अंकित जाटव निवासी मेरठ (उ.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अंकित जाटव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.230 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,04,600/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 24/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

 

*गिरफ्तार आरोपी – अंकित जाटव पिता सुभाष जाटव उम्र 27 साल निवासी पुटखास अड्डे के पास थाना कोतवाली जिला मेरठ (उ.प्र.)।*

 

*कार्यवाही में निरीक्षक यशवंत सिंह ठाकुर थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. माखन ध्रुव, आर. अनिल राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर, पुरूषोत्तम सिन्हा, अविनाश टण्डन, विकास क्षत्री तथा थाना गंज से सउनि. राजेश मण्डलेश एवं म.प्र.आर. दुर्गा बघेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker