थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत चौरसिया कालोनी स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
02 accused who committed theft by breaking the lock of an abandoned house located in Chaurasia Colony under Tikrapara police station area, arrested.

The Narad News 24,,,,,रायपुर पुलिस
दिनांक 28.01.25
थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत चौरसिया कालोनी स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

विवरण – प्रार्थी आरिफ खान ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास किराये के मकान में रहता है तथा एस. के. इंजिनियरिंग संजय नगर में मेकेनिक का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 27.01.2025 को सुबह 10.00 बजे अपने घर में ताला लगा कर अपने काम में चला गया था घर वाले शादी कार्यक्रम में गये हुये थे। प्रार्थी रात्रि करीबन 10.00 बजे डियूटी से वापस घर आया तो देखा कि घर के मेन दरवाजा का कुंडी टुटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखा तीन आलमारी खुला हुआ था सामान बिखरा हुआ था सामान चेक करने पर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं था। प्रार्थी सीसीटीवी कैमरा को चेक किया तो चौरसिया कालोनी का रहने वाला सुफियान खान एवं उसका एक साथी प्रार्थी के घर में घुसते हुये एवं बाहर निकलते हुये दिख रहे है। सुफियान खान एवं उसका साथी प्रार्थी के घर के मेन दरवाजे का कुंडी तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर आलमारी को खोलकर आलमारी में रखें उक्त सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गये थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 89/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी टिकरापारा एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपी सूफियान खान एवं अमितेश अय्यर को पकड़ा गया।
प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात तथा घटना मंे प्रयुक्त स्कूटी वाहन जुमला कीमती लगभग 1,50,000/-रूपये* जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी सूफियान खान पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में थाना टिकरापारा से जेल निरूद्ध रह चुुका है।
*गिरफ्तार आरोपी*
*01. सूफियान खान पिता रिजवान खान उम्र 21 साल निवासी संजय नगर मदनी चौक थाना
टिकरापारा रायपुर।*
*02. अमितेश अय्यर पिता दिनेश अय्यर उम्र 24 साल पता चौरसिया कॉलोनी हाल पता मोती नगर टिकरापारा रायपुर।*