EDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यखेल समाचारछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकाररोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर  मिला प्रमाण पत्र

डॉ.राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में स्टेप सेल एवं वैल्यू एडेड के संयुक्त तत्वाधान में 15 दिवसीय कराते प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था ।

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर में डॉ.राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में स्टेप सेल एवं वैल्यू एडेड के संयुक्त तत्वाधान में 15 दिवसीय कराते प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था ।

जिसका समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रीति मिश्रा, स्टेप सेल के प्रभारी डॉ रूपा सलहोत्रा जी, वआयोजक क्रीड़ा विभाग रेबेका बेन के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।

कराते प्रशिक्षक रेंशी तुलसीराम सपहा ने बताया इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण में छात्राओं को कराते के विभिन्न तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया जैसे पंच, ब्लॉक, किक, काता फाईट एवं मार्शल आर्ट के विभिन्न हथियारो की जानकारी दी गई जिससे की छात्राएं आत्मनिर्भर बन सके ।

इस दौरान छात्राओं ने 15 दिनों में जो कुछ सीखा उसे महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षक, छात्राएं एवं नागरिकों के सामने प्रदर्शन कर किया ।

प्रशिक्षण प्राप्त छात्राएं -रेशम जैन, चंद्रकला साहू, डाली सेन , तनु देवांगन , दिव्या गिरी , पोरानिका, ऐश्वर्या, खुशबू मालवी, हिना ध्रुव, जालेंद्री, भुनेश्वरी , बबली सोनकर, श्वेता कंवर, रितू पात्रा, दीप्ती, जागृती शोरी, कंचन सोनकर, नमिता फरिकार आदि ।

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button