छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

माँ महामाया धाम बुचीपुर में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां पूर्ण, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

देवी भागवत महापुराण कथा, शिव शक्ति आराधना महोत्सव, रामधुनी-झांकी, डांस प्रतियोगिता एवं कन्या पूजन सहित विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित

The narad news 24,,,,बेमेतरा। जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र माँ महामाया धाम बुचीपुर में शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माता रानी के दर्शन, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल होने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में रंग-रोगन, आकर्षक सजावट, ज्योति कलश स्थापना, भोजन-भंडारा, मंच व्यवस्था एवं पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं, दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से इस वर्ष नवरात्रि पर्व को भव्य, भक्तिमय एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने की तैयारियां की गई हैं।

नवरात्रि के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को ब्रह्म मुहूर्त में ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही 11 से 20 अक्टूबर तक श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा एवं शिव शक्ति आराधना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन होगा। कथा व्यास पंडित जमन प्रसाद शास्त्री, भाटापारा, अपनी ओजस्वी एवं भावपूर्ण वाणी से श्रद्धालुओं को देवी भागवत महापुराण कथा का रसपान कराएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा तथा श्रद्धालुओं को माता रानी की आराधना एवं आध्यात्मिक चिंतन का अवसर प्राप्त होगा।

 

धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

 

शारदीय नवरात्रि पर्व एवं विराट मेला 2026 के अवसर पर श्री सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया धाम धार्मिक सेवा समिति, बुचीपुर द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इन आयोजनों में क्षेत्रीय झांकी मंडलियों की प्रस्तुतियों के साथ स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्रों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—

 

– 14 अक्टूबर: जय माँ महामाया झांकी परिवार, पेंडितराई, बेमेतरा द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुति।

– 15 अक्टूबर: माँ शारदा म्यूजिक ग्रुप, दयालपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम।

– 16 अक्टूबर: जय माँ शीतला रामधुनी झांकी मंडली, पेंडितराई, जिला कबीरधाम द्वारा रामधुनी एवं झांकी की प्रस्तुति।

– 17 अक्टूबर: एकदिवसीय डांस प्रतियोगिता, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी नृत्य प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

– 19 अक्टूबर: भारत दर्शन जस झांकी परिवार, भीमभौरी, बेरला द्वारा रंगारंग जस-झांकी प्रस्तुति।

– 19 अक्टूबर: अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर भव्य कन्या पूजन एवं हवन-अनुष्ठान का आयोजन।

 

इन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य माता रानी के प्रति श्रद्धा और भक्ति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ क्षेत्र की लोककला, सांस्कृतिक परंपराओं एवं स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करना है।

 

श्रद्धालुओं में उत्साह, समिति ने की सहभागिता की अपील

 

माँ महामाया धाम बुचीपुर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों, देवी भागवत महापुराण कथा, झांकी प्रस्तुतियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजन की सफलता के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु श्रद्धा, भक्ति एवं सुव्यवस्थित वातावरण में माता रानी के दर्शन कर सकें।

 

मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों ने समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में माँ महामाया धाम बुचीपुर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा नवरात्रि के पावन धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker