RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन  विधायक अनुज शर्मा ने कर-कमलों से विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ शिलान्यास कार्यक्रम।

यह रंगमंच शेड केवल ढांचा नहीं, ग्रामीण समाज को एक सूत्र में पिरोने का सशक्त केंद्र बनेगा: अनुज शर्मा 

The narad news 24,,,,,,,धरसीवाँ / ग्राम खपरी पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर धरसीवाँ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खपरी स्थित श्री माँ बंजारी शक्ति पीठ ट्रस्ट में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ₹20 लाख की लागत से बनने वाले रंगमंच शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन व शिलान्यास किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात विधायक अनुज शर्मा ने श्री माँ बंजारी शक्ति पीठ मंदिर में अत्यंत भक्तिभाव से मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की। उन्होंने माँ बंजारी के चरणों में शीश नवाकर समस्त प्रदेशवासियों एवं धरसीवाँ क्षेत्र की जनता के सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य जीवन की मंगल कामना की।

 

*सनातन आस्था और सांस्कृतिक चेतना का जागरण है नवरात्रि: अनुज शर्मा*

इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “आज का यह पावन दिन केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि यह हमारी सनातन आस्था, हमारी भक्ति और हमारी सांस्कृतिक चेतना के जागरण का दिन है। ऐसे परम पवित्र अवसर पर मुझे आप सबके बीच ग्राम खपरी के इस ऐतिहासिक एवं सिद्ध श्री माँ बंजारी शक्ति पीठ ट्रस्ट के प्रांगण में उपस्थित होने का सौभाग्य मिला है। यह माँ बंजारी की असीम कृपा और आप सभी का अटूट स्नेह है।”

 

*यह रंगमंच शेड समाज को एक सूत्र में पिरोने का केंद्र बनेगा*

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्य के महत्व को रेखांकित करते हुए आगे कहा, “₹20 लाख की लागत से निर्मित होने जा रहा यह रंगमंच शेड केवल ईंट, सीमेंट और लोहे का ढांचा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, धार्मिक आयोजनों, रामलीला, भजन-कीर्तन और हमारे ग्रामीण समाज को एक सूत्र में पिरोने का एक सशक्त केंद्र बनेगा। हमारी खपरी और आसपास की जनता को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के भव्य आयोजन के लिए अब किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।”

 

*सांस्कृतिक व धार्मिक मान्यताओं की सुरक्षा के बिना विकास अधूरा*

विधायक अनुज शर्मा ने विकास की वास्तविक परिभाषा देते हुए कहा, “विकास केवल सड़कों और नालियों तक सीमित नहीं होता, विकास तब पूर्ण माना जाता है जब हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताएँ भी सुरक्षित और सशक्त हों। गाँव का विकास, हमारी संस्कृति का संरक्षण और जन-जन की सेवा ही मेरा प्रथम कर्तव्य और धर्म है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि धरसीवाँ विधानसभा के कोने-कोने में विकास की यह गंगा इसी तरह अविरल बहती रहेगी। आइए, आज इस प्रथम नवरात्रि पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम अपनी संस्कृति का सम्मान करेंगे, एकजुट होकर अपने क्षेत्र को प्रगति की ऊँचाइयों पर ले जाएँगे और माँ बंजारी के आशीर्वाद से एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण करेंगे।” गौरतलब है कि ग्राम खपरी सहित आसपास के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को संवेदनशीलता से पूरा करते हुए विधायक के विशेष प्रयासों से इस रंगमंच शेड निर्माण हेतु ₹20 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का विकास करना विधायक की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस सर्वसुविधायुक्त शेड के निर्माण से मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले सभी सामाजिक व धार्मिक आयोजनों को एक बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक मंच मिल सकेगा।

इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान खेमलाल नायक अध्यक्ष खपरी बंजारी मंदिर ट्रस्ट, चंद्रकांत साहू अध्यक्ष बंगोली मंडल, दीपक तिवारी, जगमोहन साहू उपाध्यक्ष बंगोली मंडल, मारुतिनंदन वर्मा महामंत्री बंगोली मंडल, पुरुषोत्तम साहू कार्यालय प्रभारी ,हीरा नन्द हरिरमाणि पूर्व अध्यक्ष मंदिर सहित

मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण व ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ग्रामीणों ने इस बड़ी और अभूतपूर्व सौगात के लिए विधायक अनुज शर्मा के प्रति अपना सहर्ष आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker