BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGDHAMTARIDURGEDUCATIONKORBARAJNANGAONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवर्धाकांकेरकोंडागांव कांकेरकोरिया बैकुंठपुरखैरागढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरजयपुरदुर्गदुर्ग भिलाईदेशदेश विदेशधमतरी कुरूदधारसीवा रायपुरनारायणपुरपत्थलगांव (जशपुर)पार्षदपुलिस प्रशासनपूर्व सीएम भुपेश बघेलबलौदाबाजारबस्तरबिलासपुरबीजापुरबेमेतरामहासमुंदराजनीतिरायगढ़रायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावव्यापारशिक्षासरगुजासुकमासूरजपुर

प्रदेश भर में कांग्रेस ने आयकर दफ्तरों के सामने किया विरोध प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

 

 

 

*प्रदेश भर में कांग्रेस ने आयकर दफ्तरों के सामने किया विरोध प्रदर्शन*

 

 

THE Narad News 24,,,,,,रायपुर/19 फरवरी 2024। मोदी सरकार के इंशारे पर कांग्रेस के बैंक खातों को आयकर विभागत द्वारा सीज करने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयक दफ्तरों के सामने विरोध प्रदर्शन किया। रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर शहर, बिलासपुर ग्रामीण, गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया सहित सभी जिलों में प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने हुये कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों की लोकतांत्रिक गतिविधियों और सांगठनिक गतिविधियों पर तानाशाहीपूर्वक रोक लगाना चाहती है, इसीलिये बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करके एक अभूतपूर्व और क्रूर कदम उठाया है। यह कदम लोकसभा चुनावों से ठीक पहले उठाया गया है, जिससे हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। कांग्रेस के खातों को फ्रीज करना, जिसमें क्राउड फंडिंग अभियान से जुड़े खाते भी शामिल है, न केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वित्तीय स्थिरता पर हमला है, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी एक जबरदस्त हमला है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि दरअसल भाजपा चाहती है कि उसके अतिरिक्त किसी भी अन्य राजनैतिक दल के पास किसी भी तरह का कोई संसाधन न रहे। कॉर्पोरेट से सांठगांठ और अनुचित दबाव बनाकर मोदी सरकार के विगत 10 वर्षो में भाजपा ने बेहिसाब धन की उगाही की है उस पर कोई सवाल नहीं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के उन बैंक खातों को जिसमें क्राउट फंडिंग की राशि जमा हुई है जिसमें 95 प्रतिशत राशि 100 रूपए से कम की है उन तक पर रोक लगाना दुर्भावना और षड़यंत्र का प्रमाण है।

 

 

सुशील आनंद शुक्ला

अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker