BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागकानून व्यवस्थाकृषिघोषणा पत्रछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरधार्मिकपूर्व सीएम भुपेश बघेलराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वास्थ विभाग

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद जनकल्याणकारी योजनायें दम तोड़ रही – कांग्रेस*

अडानी के हित के लिये हसदेव में कटाई शुरू हो गई, 2 माह में नक्सलवाद और अपराध दोनों बढ़ गये

 

*

अडानी के हित के लिये हसदेव में कटाई शुरू हो गई,

 

2 माह में नक्सलवाद और अपराध दोनों बढ़ गये

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/19 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद जनकल्याणकारी योजनायें दम तोड़ रही। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि किसानों को मिलने वाली राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त नहीं दिया गया। गौठानों को बंद कर दिया गया जिससे 27 लाख से अधिक बहनें जो स्व-सहायता समूह के माध्यम से गौठानों में काम करती थी बेरोजगार हो गयी।

13800 से अधिक राजीव युवा मितान क्लबों को बंद कर दिया गया जिससे युवाओं के सर्वागीण विकास के लिये मिलने वाली एक लाख रू. की सहायता बंद हो गयी। बेरोजगार युवाओं को मिलने वाली बेरोजगारी भत्ता को बंद कर दिया। ग्रामीण रोजगार योजना के लिये चलाई जाने वाली ‘‘रीपा’’ रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को बंद कर दिया गया। धान की कीमत 3100 रू. एवं एकमुश्त देने का वायदा किया, धान खरीदी पूरी हो गयी लेकिन अभी तक किसानों को 3100 रू. के भाव में भुगतान नहीं मिला है। प्रत्येक गांव में भुगतान केंद्र खोलने का वादा भी जुमला साबित हो गया। स्वामी आत्मानंद स्कूलों को बंद करने की साजिश रची जा रही है।

 

अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार अडानी के हितों को सवंर्धित करने के लिये राज्य के जल, जंगल, जमीन खनिज संपदा को अडानी को सौपना शुरू कर दिया गया है। जैसे ही भाजपा की सरकार बनी हसदेव अरण्य क्षेत्र में वनों की अंधाधुंध कटाई शुरू की जा चुकी है। लाखों पेड़ काटे जा चुके है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान नक्सलवाद में प्रभावी नियंत्रण लगा था, प्रदेश में नक्सली घटनाओं में 68 प्रतिशत और शहादत में 80 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई थी। विगत एक माह के भीतर ही छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाओं में सुरक्षा बल के चार जवानों सहित 10 लोगों की शहादत हो चुकी है, 6 माह की बच्ची को गोली मार दी गई प्रशासन का जवाब क्रॉस फायरिंग बताया जा रहा है लेकिन स्थानीय आदिवासियों का आरोप है कि कोई क्रॉस फायरिंग नहीं हुई।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही अपराधी बेखौफ हो गए हैं, कोई भी सुरक्षित नहीं है दिनदहाड़े गोलियां चलने लगी है, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गई, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए, राजधानी से लगे महादेव घाट में गैंगवार की घटना भी सर्वविदित है, रेत खदानों में वर्चस्व की लड़ाई और खनिज अधिकारियों से मारपीट, दबंगई आए दिन हो रहे हैं।

सुशील आनंद शुक्ला

अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker